दोस्तों

कंफ्यूज मत रहो। पहले तो आप खुद डिसाइड करो आपको क्या चाहिए? अर्निंग? व्यूज़? या एक स्टेबल एप्लीकेशन विद स्टेबल ऑडियंस जो आपको आगे जाकर हमेशा के लिए अर्निंग देती रहे।

आपको सभी चीजें नहीं मिल सकती है। क्योंकि हम भी किसी एक चीज पर ही ध्यान दे सकते हैं। हमारा एप्लीकेशन एक प्रोग्रेसिव एप्लीकेशन है, यानी रोजाना हमारी ऑडियंस बढ़ रही है, तो एक ऐप पर शुरू से पूरे डेडीकेशन के साथ काम करोगे और मेहनत करोगे तो इसका फल आपको जरूर मिलेगा। ठीक वैसे जैसे दूसरे प्लेटफार्म पर शुरू से लिखने वाले राइटर को आज तक इसका फायदा हो रहा है। हर एक प्लेटफॉर्म शुरुआत में आपको सब नहीं दे सकता है लेकिन जैसे-जैसे प्लेटफार्म पर ऑडियंस बढ़ती जाती है आप यह देख सकते हो कि आपको भी फायदा होना शुरू हो जाता है। मगर एक चीज याद रखना, शोर्ट टर्म में सफलता नहीं मिलती। अगर सफल होना है तो लंबा इंतजार करना पड़ता है और धैर्यवान होना पड़ता है।

Like