हेलो

इस फीचर्स के बारे में आपकी क्या राय है?

हम लोग एक फीचर्स लाने के बारे में सोच रहे हैं जिसका नाम सेल्फ प्रमोशन होगा। इसमें आप अपनी कहानी के ऐड चलवा सकते हो, यह ऐड फेसबुक और गुगलस पर‌ शो‌ होगें। रिडर डायरेक्ट आपकी कहानी पर आएंगे, और आपकी कहानी को पढ़ेंगे। इसमें जो भी खर्चा लगेगा वह भी आपका ही लगेगा। प्लेटफार्म की तरफ से अगर आप ऐसा करते हैं तो हम आपको उस कहानी के लिए हंड्रेड परसेंट रेवेन्यू शेयर दे देंगे। यानी की आप की कहानी से होने वाली सारी कमाई आपको मिलेगी। ऐडस के लिए कम से कम 100 रूपए का बजट होना जरूरी है। आप एक दिन के लिए ऐड चला सकते हो या कुछ दिनों के लिए भी। अच्छे रिजल्ट के लिए कम से कम किसी भी ऐड का लगातार 7 दिनों तक चलना जरूरी है।

हमारे रिजल्ट क्या कहते हैं?

हमने अभी तक जिन भी कहानियों के ऐड चलाएं हैं वो कहानियां अपना खर्चा निकालने में कामयाब रहीं हैं। अगर पार्ट ज्यादा है तो वो अपने खर्चे से भी ज्यादा कमा रही है। जैसे 250 पार्ट वाली एक कहानी पर जितने रुपए खर्च किए जाते हैं वो उससे डबल एर्न कर रही हैं।

अगर आप इसके बारे में सोच रहे हैं तो कौन सी चीजों पर ध्यान देना जरूरी है?

सबसे पहली चीज कहानी के भाग कम से कम 175 के करीब होने चाहिए, अगर ऐसा‌ होता है तो जो भी नए रीडर आएंगे उससे आपका खर्चा निकल जाएगा। अगर कहानी के भाग इससे ज्यादा होते हैं तो आपको एक्स्ट्रा इनकम मिलने लग जाएगी। हां कहानी का अच्छा होना जरूरी है वरना रिडर्स आपकी कहानी को आगे केरी नहीं करेंगे।

बाकी आपके विचार क्या कहते हैं आप बता सकते हैं।

Like