क्या कोई प्लेटफार्म आपको पैसे कमा कर दे सकता है?
नहीं, एक प्लेटफॉर्म बस आपको रिडर्स दे सकता है। वो रीडर आपकी स्टोरी पढ़ते हैं, उन्हें आपकी कहानी अच्छी लगती है और वह आपकी कहानी पर ऐड देखने लगते हैं या फिर डायमंड से पार्ट को अनलॉक करने लगते हैं। यह आपकी इनकम का सोर्स बनता है।
इसीलिए हम भी आपकी कहानियों पर रिडर्स लेकर आने पर फोकस कर रहे हैं। मगर रिडर को बांधे रखने का काम आपका और आपकी कहानियों का है।
रिडर को बांधे रखने के लिए एज ए राइटर आपके लिए इन बातों पर ध्यान देना जरूरी है।
1. अपनी कहानियों के स्टार्टिंग के 15 भाग में कम से कम गलतियां करें।
2. है का युज ना करें, था का युज करें। पास्ट टेंस में कहानी लिखने की आदत डालें। पास्ट टेंस लोगों को ज्यादा कहानी से जोड़कर रखता है।
3. ग्रामर मिस्टेक को दो बार चेक करें, आप हमारे एआई का युज करके अपने सारे ग्रामर मिस्टेक ठीक कर सकते हैं, वो इसीलिए ट्रेन किया गया है।
4. कहानी के स्टार्टिंग के इंटरेस्टिंग बनाने की कोशिश करें, स्टार्टिंग सेंस्पस को लंबा ना खींचे, और ना ही इंट्रोडक्शन देते वक्त ज्यादा टाइम लें।
5. 1-3 भाग के बीच में ही आपको अपनी कहानी का बेस तैयार करना सीखना होगा, जो हम आमतौर पर 15 से 25 भागों के बीच में तैयार करते हैं।
6. कहानी का एक भाग लगभग 1500 वर्ड का रखें।
7.भाग के ऐंड में सस्पेंस देने की कोशिश करें।
8. लंबी कहानियां को लिखने की आदत डालें, 1500 वर्ड का एक पार्ट लिखने पर कम से कम इतनी लंबी कहानी जरूर लिखें कि उसके 200 से ज्यादा भाग हो सके। इससे अगर किसी रीडर को आपकी कहानी पसंद आती है और वह पढ़ना शुरू करता है, तो वो पूरी कहानी खत्म किए बिना नहीं जाने वाला है, यह बात अपने मन में जरूर रखें।
9. अपने शब्दों के जादू से कहानी को घुमाना सीखें, और कहानी के पार्टस ऐसे लिखे की रिडर आगे की कहानी के लिए बेसब्र हो जाए।
आखिर में..... कहानी को लिखने का मोटिवेशन, मुड, और माहौल आपकी कहानी को प्रभावित करता है। हमेशा कहानी को पॉजिटिव मोटिवेशन के साथ एक शांत माहौल और अच्छे मूड के साथ लिखें। कहानी से भले ही आपको बहुत कुछ चाहिए हो लेकिन लिखते वक्त बस आपके मन में यह होना चाहिए, मुझे बस एक अच्छी कहानी लिखनी है जो लोगों को बांधकर रखें, कहानी लिखते वक्त आपके मन में यह बात बिल्कुल नहीं आनी चाहिए इसे लिखने के बाद क्या होगा, या ये कहानी मुझे कितने रुपए कमा कर देगी।
तो बस लिखते रहिए, मगर कुछ ऐसा जो लोगों को बांधकर रखें।
KT Girl
mera bhi yahi mannna 🤞👍
تبصرہ حذف کریں۔
کیا آپ واقعی اس تبصرہ کو حذف کرنا چاہتے ہیں؟
ruhi pal
تبصرہ حذف کریں۔
کیا آپ واقعی اس تبصرہ کو حذف کرنا چاہتے ہیں؟
miss writer
تبصرہ حذف کریں۔
کیا آپ واقعی اس تبصرہ کو حذف کرنا چاہتے ہیں؟