मुंबई के पोश एरिया में बना राठौड़ मेंशन की खूबसूरती आज देखने लायक थी। रात के अंधेरे में चमचमाती लाइट्स उस मेंशन की शोभा बड़ा रही होती है। मेंशन का कोई भी कोना ऐसा नहीं था जहाँ रोशनी की जगमगाहट ना हो। वहीं फूलों की भी बहुत अच्छी सजावट की गई थी। फूलों की महक से पूरा मेंशन महक रहा था।
आज राठौड़ फैमिली के छोटे बेटे आरव राठौड़ की शादी थी। हर कोई शादी की तैयारियों में व्यस्त था। शाम का समय हो चुका था इसलिए रिश्तेदारों का आना शुरू हो चुका था।
वहीं इस पूरे शोर-शराबे से दूर, राठौड़ मेंशन के तीसरी मंजिल पर एक शख्स अपने स्टडी में बैठा हुआ कुछ काम कर रहा था।
यह है विवान राठौड़, इस घर का बड़ा बेटा। जिसने पूरे राठौड़ एम्पायर को बहुत ही अच्छे से संभाला हुआ है।
विवान अपने स्टडी रूम की टेबल के सामने एक चेयर पर बैठा हुआ था उसकी नजरें पूरी तरह से लैपटॉप पर गढ़ी हुई थी।
जहाँ पूरा घर आरव की शादी के जश्न में डूबा हुआ था, वहीं विवान अपने काम में व्यस्त था। उसकी माँ साधना और दादी गायत्री जी के बार-बार कहने के बावजूद, विवान ने अभी तक शादी का नाम नहीं लिया था। मजबूर होकर उन लोगों को पहले आरव की शादी का फैसला लेना पड़ा। आरव की ये लव मैरिज है।
विवान को शादी जैसे रिश्ते में बिल्कुल विश्वास नहीं है। क्योंकि उसका मानना है ये सब फालतू हैं कोई इंसान कैसे एक इंसान के साथ पूरी जिंदगी बिता सकता है।
Check out दिल से दिल तक: एक अनकहा इकरार novel on Story Mania
https://storymania.in/SZDbefaAlpbo

Kartik Ōñ
Delete Comment
Are you sure that you want to delete this comment ?
Neeru Kapoor
Delete Comment
Are you sure that you want to delete this comment ?
Ms. Neha Aggarwal
Delete Comment
Are you sure that you want to delete this comment ?